बोकारो, जून 3 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डो से झामुमो जिला उपाध्यक्ष संजय केजरीवाल के नेतृत्व में 50 से अधिक महिला, पुरूष ने झामुमो में सदस्यता ग्रहण किया। पार्टी में शामिल सभी नये सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही नये सदस्यों को पार्टी की नीति, सिद्धांत का जानकारी दिया। अवसर पर संजय केजरीवाल ने कहा कि कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के निर्देशों का अनुपालन और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर काम करना होगा। इसके अलावा वर्ग संगठनों को मजबूती से बनाने पर विशेष जोर दिया। इससे पूर्व बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल के साथ काम करने की अपील किया। साथ ही क्षेत्र में राशन वितरण पर निगरानी का जिम्मा दि...