बोकारो, नवम्बर 26 -- चास, प्रतिनिधि। जोधाडीह मोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस जिला कमेटी की ओर से संविधान दिवस के अवसर पर सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी के सभी मंच, मोर्चा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी शामिल रहे। अवसर पर संविधान व संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे लगातार हमले को लेकर चिंता व्यक्त किया गया। मौके पर पार्टी के बोकारो जिलाध्यक्ष जवाहरलाल महथा ने कहा कि देश का संविधान भारत की आत्मा है। लेकिन भाजपा नीत सरकार की लगातार नई- नई तरकीब लाकर इसको कमजोर करने का काम किया जा रहा है। संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करते हुए दुरूपयोग किया जा रहा है। चुनाव तक इससे पूरी तरह से प्रभावित होने से इंकार नही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की जनता के हक- अधिकारों की रक्षा को लेकर दृढ़ संकल्पित है। अवसर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.