बोकारो, अक्टूबर 7 -- चास प्रतिनिधि। चास फोरलेन के आईटीआई मोड़ से तेलीडीह मोड़ तक दोनो किनारे सड़क पर बने कई गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहे है। प्रतिदिन स्कूल के छात्र-छात्राएं, आमजन और बडी वाहन भारी संख्या में इस मार्ग से गुजरते है। बावजूद इसको लेकर जिला प्रशासन गंभीर नही है। जबकि सड़क पर बने गड्ढों से प्रतिदिन मोटरसाइकिल, साइकिल और इ-रिक्शा चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे है, लेकिन प्रशासन इस ओर बडी घटना के घटित होने का इंतजार कर रही है। मामलें पर प्रखंड के उप प्रमुख मोहन कुमार चक्रवर्ती ने कहा कि फोरलेन के कारण दोनो ओर तेज गति से वाहन चलते है। ऐसे में सड़क पर बने गड्ढों से अंजान होते हुए लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है। उप प्रमुख ने जिला प्रशासन से मामले पर त्वरित पहल करने की मांग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.