बोकारो, दिसम्बर 5 -- चास, प्रतिनिधि। चास प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था अभी भी जर्जर तार, पोल के सहारे है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती के साथ जहां तहां लटक रहे जर्जर बिजली के तारों से घटनाओं का डर बना रहता है। इससे आए दिन तारों के टूटकर गिरने की शिकायतें आ रही है। जिससे पूर्व में कई घटनाएं हुई है। जिसमें बिजुलिया पंचायत के सिंदूरपेटी, बिजुलिया रेलवे क्रासिंग के समीप, बिजुलिया मोड हाई स्कूल के समीप सहित पंचायत के विभिन्न ग्रामीण पथ में जर्जर और झूले बिजली तारों से ग्रामीणों में दहशत है। मामलें को लेकर पंचायत के मुखिया बासूदेव रजवार ने विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य को कई बार पत्राचार किया गया है। बावजूद रेलवे क्रासिंग से बिजुलिया गांव तक झूले और जर्जर तारों को बदला नही जा ...