बोकारो, जुलाई 23 -- बोकारो। खेलो झारखंड प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे बोकारो प्रतिनिधि जिला शिक्षा परियोजना बोकारो की ओर से चास प्रखंड का प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को जैप फोर मैदान में शुरू हो गयाl जिसमें चास प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के छात्र व छात्राओं ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता, रस्सा कसी प्रतियोगिता ,एथलीट प्रतियोगिता ,कबड्डी प्रतियोगिता, खो खो प्रतियोगिता में हिस्सा लियाl इस खेलो झारखंड के विभिन्न खेल प्रतियोगिता के विजेता स्कूल की टीम जिला स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...