बोकारो, फरवरी 9 -- चास, प्रतिनिधि। नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह आवंटित होने के साथ ही पूरा चास नगर निगम इलाका चुनावी रंग में रंग चुका है। चुनाव का चढ़ता पारा हर दिन चढ़ता जा रहा है। पोस्टर-बैनर, माइकिंग व जनसंपर्क का दौर गति पकड़ने लगा है। प्रत्याशी घर-घर पहुंचकर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए वादे-इरादे को बताने में जुटे हैं। खोरठा, भोजपूरी गीतों पर उम्मीदवारों के चुनाव चिन्ह के साथ प्रचार वाहन हर वार्ड मोहल्लों में पहुंचने लगा है। हालांकि इस बार मतदाता भी निगम चुनाव में उनके अहम योगदान को लेकर पूरी तरह से सतर्क देखे जा रहे हैं। दल, जाति सहित विभिन्न बंधनों से हटकर प्रत्याशियों के चयन में इस बार प्रत्याशियों के कार्य व अनुभव को प्राथमिकता मिलने की संभावना जताया जा रहा है। मतदाता की खामोशी से प्रत्याशियों को बढ़ा रही बै...