बोकारो, फरवरी 24 -- बोकारो/चास प्रतिनिधि । चास नगर निगम चुनाव के दौरान चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह इसी हिंसक वारदात का शिकार बन गए। एसडीपीओ बूथों में घूम घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे, इस क्रम में दोपहर साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि वार्ड संख्या 32 के वन सभागार स्थित बूथ पर हंगामा किया जा रहा है। वहां एक महिला पार्षद प्रत्याशी उनके पति व समर्थक दूसरे प्रत्याशी के पक्ष में फर्जी मतदान का आरोप लगाकर हंगामा कर रहे थे। इसकी सूचना पर एसडीपीओ उक्त स्थल पर पहुंचे, तो पता चला कि अफवाह फैलाकर उक्त प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान के लिए अपने समर्थकों को जबरन बूथ में प्रवेश करना चाह रहे हैं, जब उन्हें रोका गया तो महिला प्रत्याशी के पति ने अपने समर्थकों के साथ एसडीपीओ पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए। तत्काल उन्हें के एम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.