बोकारो, फरवरी 3 -- चास नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। तलगड़िया मोड़ से चिराचास जाने वाले मुख्य मार्ग पर तलगड़िया मोड़ से प्रवेश करते ही बीच सड़क से नगर निगम की पानी की पाइप बिछाई गई है। लेकिन दो वर्ष पूर्व में ही यह पाईप क्षतिग्रस्त हो गई है। इस टूटे पाइप से प्रतिदिन सैकड़ो लीटर साफ पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। इसी तरह जोधाडीह मोड़ से चंदनकियारी की ओर जाने के समेत नगम के कई क्षेत्र में साफ पानी की बर्बादी हो रहा है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने निगम प्रशासन को पत्र देकर तत्काल पानी की बर्बादी रोककर वैसे इलाकों में पानी सप्लाई की मांग की है जहां पानी की किल्लत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.