बोकारो, जनवरी 10 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र के शांति नगर सहित सटे क्षेत्र में झामुमो के वरीय नेता सुफल बाउरी ने जरुरतमंदों के बीच कंबल बांटा। अवसर पर 50 से अधिक कंबल बांटा गया। साथ ही वार्ड मोहल्लों में अलाव की व्यवस्था स्थानीय निवासियों के सहयोग से किया गया। इस दौरान विस्थापित चौक हरि मंदिर परिसर में स्थानीय की बैठक में सुफल बाउरी को मेयर प्रत्याशी घोषित किया गया। स्थानीय ने कहा कि ऐसे प्रत्याशी के चुनाव जीतने से क्षेत्र की चहुमुखी विकास होगी। क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं पर निपटारा हो सकेगा। स्थानीय कार्यो पर प्राथमिकता के तहत काम किया जा सकेगा। मौके पर सुफल बाउरी ने कहा कि स्थानीय के प्रस्ताव को लेकर वे निगम क्षेत्र में मेयर पद पर चुनाव लड़ेंगे। कहा कि वर्षो से समाजिक कार्यो में कार्य करता रहा हु। साथ मिलने से साथ मिलकर क्षेत्र ...