बोकारो, अक्टूबर 4 -- चास प्रतिनिधि। चास प्रखंड के बिजुलिया में गुरूवार रात की बारिश से तीन कच्चा का मकान ढह गया। जिससे सपन रविदास, सुजीत कुमार सिंह, संजय रजक का मकान शामिल है। हालांकि बड़ी घटना घटित होने से टल गई। ग्रामीणो ने बताया कि तीनों घरों में करीब दस से अधिक लोग सोये हुए थे। दिवाल गिरने की आवाज से सभी बाहर निकल गए। सपन कुमार ने बताया कि रात 12 बजे जोरदार बारिश के कारण मिट्टी से बना कच्चा मकान गिर गया। घटना की सूचना मिलने पर मुखिया बासूदेव रजवार ने गांव का दौरा किया। इस दौरान मुखिया ने ढहे मकानों का जायला लेते हुए परिवारवालों को सरकारी लाभ दिलाने का आश्वसन दिया। उन्होंने कहा कि अबुआ आवास में ऐसे परिवारों का नाम भेजा जाएगा। ग्रामीणों में आक्रोश: पंचायत के विभिन्न गांव के ग्रामीणों ने घटना पर आक्रोश जताया। जिला, प्रखंड प्रशासन की ओर से...