बोकारो, सितम्बर 22 -- चास प्रतिनिधि। हैल्पिंग हैंड्स की ओर से रविवार को चेकपोस्ट के समीप सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति की ओर महालया के अवसर पर निकले शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के बीच पानी, शरबत आदि का वितरण किया गया। अवसर पर संस्था के संस्थापक गोपाल मुरारका ने आयोजन की सराहना किया। कहा कि वर्तमान समय पर डांडिया फैशन हो गया है। डांडिया के नाम पर लोग डीजे बजा रहे है। धर्म, संस्कृति, सभ्यता पर सभी को बढ़चढ़कर शामिल होना चाहिए। धर्म पर जागरूक नही होंगे तो नया पीढी के भटकने से इंकार नही किया जा सकता। lप्रवक्ता संजय सोनी ने कहा कि बच्चों को सही ज्ञान देनी की जरूरत है। धर्म कार्यो पर सभी को बढ़चढ़कर शामिल होना चाहिए। इससे स्वच्छ और सुंदर समाज का निर्माण हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...