बोकारो, जुलाई 12 -- चास प्रतिनिधि। चास प्रखंड के कालापत्थर में शुक्रवार को हलधर महतो की 19 वीं पुण्य तिथि मनाई गई। हलधर महतो स्मारक समिति की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग उपस्थित होते हुए स्व. हलधर महतो के आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। अवसर पर भाकपा माले नेता दिलीप तिवारी ने स्व. हलधर महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि वे रंगदार, ठिकेदार, अफरसाही, सुदखोरी, महाजनी के विरोध मे संघर्षरत रहे, वे कभी भी आन्दोलन के साथ समझोता नही किया I अवसर पर चक्रधर महतो, भीम रजक , डुबनी देवी, पुर्णिमा महतो, चण्डी चरण महतो, मनोज कुमार महतो, मोहित कुमार महतो, दीप सिंह दिवाकर, दयाल महतो, गयाराम शर्मा, उमेश महतो, नेपाल महतो, सत्रुधन महतो, अमर चक्रवर्ती, ल...