बोकारो, जनवरी 10 -- चास प्रतिनिधि। चास केएम मेमोरियल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ विकास पाण्डेय के नेतृत्व में शनिवार से मुफ्त सुपर स्पेशयलिटी ओपीडी सेवा की शुरुआत हुई। प्रत्येक शनिवार को अस्पताल में नि:शुल्क ओपीसी सेवा शिविर शुरु हुई है। शिविर के पहले दिन 173 मरीजों ने नि:शुल्क ओपीडी सेवा का लाभ उठाया। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक न्यूरो, कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, गायनेकोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, नेत्र (आई) व डेंटल विभाग में मरीजों की निःशुल्क सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी सेवा दिया गया। इस बाबत डॉ पाण्डेय ने बताया कि समाजिक दायित्व के तहत मुफ्त ओपीडी सेवा आगे भी नियमित प्रत्येक शनिवार को जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...