बोकारो, सितम्बर 1 -- चास प्रतिनिधि। चास के आईटीआई मोड़ फोरलेन से रविवार को बृहद झारखंड सांस्कृतिक कला मंच की ओर से डहरे करम बेहडा महोत्सव का आयोजन किया गया। आईटीआई फोनलेन चौक में पूर्व मंत्री स्व. जगरनाथ महतो की चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। इसके बाद आईटीआई मोड़ स्थित सिद्धू-कान्हू प्रतिमा पर मंच की ओर से पुष्पांजलि अर्पित किया गया। इसके बाद शोभा यात्रा विधिवत शुरू हुई। इसमें चंदनकियारी, धनबाद, पुरूलिया सहित प्रखंड क्षेत्र के दो सौ से अधिक गांव के कुड़मी समाज के लोग शामिल रहे। जुलूस आईटीआई मोड़, धर्मशाला मोड़, बाइपास, गरगा पुल होते हुए नया मोड बिरसा चौक तक पहुंची। यहां अन्य क्षेत्रों से पहुंचे करम टोलियों का महाजुटान हुआ। घंटों करम गीतों पर नृत्य सहित गीत की प्रस्तुति के बाद महोत्सव संपन्न हुई। गर्व के साथ झारखंडी पर्व मनाने की जरूरत: ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.