कटिहार, अगस्त 15 -- कटिहार जिले के तीनगछिया कृषि बाजार समिति स्थिति गोदाम में चावल की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। एसडीएम आलोक चंद चौधरी ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान गोदाम में एजीएम और मार्केटिंग ऑफिसर मौजूद नहीं थे। जांच में पता चला कि गोदाम में रखे 2950 मीट्रिक टन अनाज में से करीब 350 मीट्रिक टन चावल गायब है। एसडीएम ने एजीएम के निजी ड्राइवर ऋृषि की स्विफ्ट डियाजर कार से 3 लाख रुपए नकद बरामद किए। पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि य रकम एजीएम की है। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि चावल की कुछ बोरियों में चावल की जगह ईंटें भरी हुई थी। प्रति बोरी का वजन लगभग 50 किलोग्राम था। यह भी पढ़ें- जिस महिला मुखिया को राष्ट्रपति से मिला पुरस्कार उसी के घर रेड, बिहार में ऐक्शन यह भी पढ़ें- DSP संजीव कुमार पर SVU का शिकंजा; पटना, खगड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.