सीवान, जून 23 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2024-25 धान अधिप्राप्ति के दौरान पैक्स व व्यापार मंडलों द्वारा की गई धान की खरीदारी के बाद चावल की आपूर्ति की अंतिम निर्धारित तिथि 15 जून को समाप्त हो गई। इसके बाद से अब तक तिथि आगे बढ़ाए जाने को लेकर कोई पत्र विभाग की ओर से नहीं आया है। इस बीच केंद्रीय टीम द्वारा पैक्सों में खरीद कर गोदाम में रखे गए धान की जांच से जुड़ा पत्र आने के बाद पैक्स व व्यापार मंडल अध्यक्षों में हड़कंप देखने को मिल रहा है। गौर करने वाली बात है कि जिले में धान अधिप्राप्ति के दौरान पैक्स व व्यापार मंडलों ने मिलकर 97337.428 एमटी की खरीदारी की थी। इसके समतुल्य 65216.076 एमटी चावल की आपूर्ति बिहार राज्य खाद्य निगम को संबंद्ध मिलों से करना था। लेकिन 15 जून को तिथि समाप्त होने तक 47 हजार 951.89...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.