चतरा, जनवरी 15 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत अंतर्गत बोगासाडम गांव निवासी 19 वर्षीय महेश प्रसाद पिता रूपलाल कुर्मी की मौत मंगलवार को पुणे में चाल धसने से हो गई। एम्बुलेंस से पैतृक गांव बोगासाडम पहुंचने के बाद शुक्रवार को अंतिम संस्कार बुध नदी शमशान घाट पर किया गया। ज्ञात हो कि वह पुणे के एक माइंस में पोकलेन का ऑपरेटर था। परिजनों ने बताया कि कार्य के दौरान चाल धंसने से वह दब गया जिसके बाद मौके पर हीं उसकी मौत हो गई। मालूम हो कि महेश प्रसाद छह माह पूर्व अपने घर से काम करने गया था और डेढ़ वर्षों से माइंस में काम कर रहा था। घटना की सूचना मिलने पर भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मौलाना महफूज रहमान ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। वहीं घटना की जानकारी मौलाना ने उनके भाई कमिश्नर प्रसाद को दिए और आधार कार्ड से उनकी पहचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.