गुमला, फरवरी 18 -- गुमला प्रतिनिधि संत पात्रिक महागिरजाघर में बुधवार को पवित्र चालीसा के आगमन के अवसर पर तीन पालियों में विशेष मिस्सा पूजा अनुष्ठान आयोजित किया गया। पहला मिस्सा सुबह पांच बजे मुख्य अधिष्ठाता बिशप लिनुस पिंगल एक्का की अगुवाई में संपूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। सह-अधिष्ठाता की भूमिका में विकर जनरल जेफ्रानियुश तिर्की व डेविड एक्का उपस्थित रहे।दूसरा मिस्सा पूजा सुबह सात बजे पल्ली पुरोहित मिल्यानुस सारस के नेतृत्व में हुई, जबकि तृतीय मिस्सा अनुष्ठान सायं पांच बजे पल्ली पुरोहित इमानुएल कुजूर ने कराया। बड़ी संख्या में ख्रीस्तीय धर्मावलंबियों ने अपने माथे पर राख लगाकर चालीसा काल की शुरुआत की। बिशप ने अपने संदेश में कहा कि चालीसा आत्मिक शुद्धिकरण और आत्ममंथन का विशेष समय है। इस अवधि में उपवास, परहेज और प्रार्थना के मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.