रांची, अगस्त 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। चाला अखड़ा खोड़हा, हेहल जतरा मैदान में रविवार को करम पूर्व संध्या का आयोजन किया गया। इसमें रांची, लोहरदगा, गुमला सहित कई जिलों से खोड़हा और सांस्कृतिक दल शामिल हुए। साहित्यकार सरण उरांव ने करम पर्व का महत्व बताया। करम आधारित गीत-संगीत की प्रस्तुति दी गई। भटखिजरी के सुको उरांव, सिलागाई से आशा उरांव, बंझिला से अनिल टोप्पो, पोखरा टोली से सोमनाथ, जोंजरो से छौनी उरांव, बड़का टोली से सुकरो उरांव सहित अन्य लोगों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। डॉ बिरसा उरांव ने धन्यवाद दिया। मौके पर बंदी उरांव, नयनतारा उरांव, बिरसमनी उरांव, धरमसाय उरांव, सरिता कच्छप, एतो उरांव सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.