संवाददाता, मार्च 26 -- यूपी के हरदोई के सवायजपुर कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान हेलमेट न होने पर एक लाइनमैन की बाइक का चालान कर दिया। इससे गुस्साए लाइनमैन के साथ जेई ने कोतवाली पहुंचकर बिजली कनेक्शन की केबिल कटवा दी। इससे काफी देर तक कोतवाली में अंधेरा पसरा रहा। उच्चाधिकारियों के दखल के बाद तार जोड़ने के निर्देश दिए गए। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताते हैं कि मंगलवार को सवायजपुर पुलिस वाहन चेकिंग अभियान के तहत बगैर हेलमेट बालों का चालान कर रही थी। उसी दौरान सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में तैनात एक पुलिसकर्मी ने एक बिजली लाइनमैन का चालान काट दिया। इससे गुस्साए लाइनमैन ने जेई सरफराज अहमद को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद बुधवार को जेई सरफराज अहमद और लाइनमैन कोतवाली पहुंचे। सवायजपुर कोतवाली प्रभारी प्रेमसागर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.