गुड़गांव, सितम्बर 8 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। साइबर ठगों ने गुरुग्राम के एक कारोबारी को आरटीओ चालान का फर्जी मैसेज भेजकर उनके बैंक खाते से दो लाख 47 हजार रुपये निकाल कर ठगी कर डाली। यह चौंकाने वाली घटना तब हुई, जब पीड़ित ने व्हाट्सऐप पर आए लिंक को क्लिक किया, लेकिन वह लिंक खुला नहीं। सेक्टर-7 निवासी अंबरीश कुमार अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें एक व्हाट्सऐप मैसेज मिला। इसमें उनके वाहन का आरटीओ चालान जारी होने की बात कही गई थी। मैसेज में एक हाइपरलिंक था, जिसे खोलने के लिए कहा गया था। अंबरीश ने उस लिंक को कई बार खोलने की कोशिश की, लेकिन वह खुला। हालांकि, उसी रात उनके बैंक खाते से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन हुईं। इनमें से तीन ट्रांजेक्शन 50-50 हजार की और एक 97 हजार 486 की थी। कुछ ही मिनटों में उनके अकाउंट से कुल दो लाख 47...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.