अमरोहा, जनवरी 16 -- गजरौला। चालक से मारपीट व कार में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। बाइक में साइड लगने पर युवकों ने कार चालक के साथ मारपीट की थी। उसकी कार के शीशे भी तोड़ दिए थे। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी सचिन कुमार बुधवार दोपहर कार से गजरौला आया था। इंदिरा चौक से बस्ती मार्ग पर जाते वक्त अचानक कार के सामने एक बाइक आ गई। कार-बाइक की टक्कर हो गई, गनीमत रही कि कोई भी वाहन सवार घायल नहीं हुआ। आरोप है कि इसके बाद बाइक सवार युवकों ने कार चालक सचिन के साथ मारपीट कर उसकी कार के शीशे तोड़ दिए थे। शोर होने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले में सलेमपुर गोंसाई गांव निवासी हेमंत, प्रशांत, ज्ञानी, दीपक, अहरौला ...