अमरोहा, जनवरी 17 -- गजरौला। चालक से मारपीट कर कार में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी सचिन कुमार बुधवार दोपहर कार से गजरौला आया था। इंदिरा चौक से बस्ती मार्ग पर जाते वक्त अचानक कार के सामने एक बाइक आ गई। कार-बाइक की टक्कर हो गई, गनीमत रही कि कोई भी वाहन सवार घायल नहीं हुआ। आरोप है कि इसके बाद बाइक सवार युवकों ने कार चालक सचिन के साथ मारपीट कर कार के शीशे तोड़ दिए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले में गांव सलेमपुर गोंसाई निवासी हेमंत, प्रशांत, ज्ञानी, दीपक, अहरौला तेजवन निवासी हेमंत व दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...