बस्ती, मई 6 -- बस्ती। बिहार से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस के चालक ने यात्रियों को बस्ती में उतार दिया और भागने का प्रयास किया। यात्रियों ने जब विवाद करना शुरू किया तो वहां पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। काफी देर तक चले हंगामे के बाद चालक यात्रियों को बस में बैठाकर आगे रवाना हुआ। जानकारों का कहना है कि दिल्ली से बिहार व अन्य रूट पर चलने वाली बसों के मालिक व चालक के खिलाफ अक्सर ज्यादा किराया वसूली, गंतव्य तक न पहुंचाकर बीच में उतार देने या यात्रियों के साथ छेड़खानी व मारपीट करने की शिकायत मिलती रहती है। निजी परिवहन सेवा पर हावी माफियाओं के आगे अधिकारी खामोश हैं। दिल्ली से यात्रियों से भरी स्लीपर बस बिहार के लिए निकली थी। बस चालक उन्हें लेकर रविवार देर शाम बस्ती पहुंचा और बड़ेबन फ्लाइओवर के पास यात्रियों को जबरन उतार दिया। उनसे कहा कि बस की परमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.