हरदोई, मई 18 -- माधौगंज। थाना क्षेत्र के बिल्हौर-कटरा मार्ग पर रसूलापुर-रूकनापुर गांव के बीच रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे वाहन चेकिंग चल रही थी। तभी चालक ने पुलिस को देखकर अचानक उसे मोड़ दिया, जिसके कारण ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गया। जिस पर महिला समेत अन्य सवारों को मामूली चोटें आईं हैं। राहगीरों की मदद से आनन-फानन सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस का कहना है कि ई-रिक्शा पर चार यात्री बैठाने के निर्देश हैं अधिक होने पर सीज किया जाएगा। लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पुलिसकर्मी ई-रिक्शा थाने ले गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.