बांदा, फरवरी 13 -- बांदा। संवाददाता चालक को झपकी आ जाने से तेज रफ्तार कार आनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाईं में जा गिरी। इसमें सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी 50 वर्षीय हेमचंद्र पुत्र राधेश्याम अपने परिवार के साथ अतर्रा कस्बे में रहता है। गुरुवार को उसके भतीजी निशा की शादी थी। वह अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने बांदा के बाबा तालाब मोहल्ले आया था। शादी कार्यक्रम निपटाने के बाद शुक्रवार की भोर वह खुद की कार से वापस अपने गांव जा रहा था। कार उसका साला मुकेश चला रहा था। जैसे ही कार गड़रा नाला के पास पहुंची ही थी कि अचानक चालक को झपकी लग गई। जिससे कार आनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाईं में जा गिरी, जिससे...