लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। गोंडा के कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र के इटियाथोक-गोंडा मार्ग पर पारासराय के पास शुक्रवार भोर में बारातियों से भरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चार पहिया वाहन का इंजन हिस्सा पेड़ को तोड़ते हुए उसी में फंस गया और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। वाहन में सवार करीब पांच बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक सहित अन्य बारातियों को हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल इटियाथोक पुलिस, डायल 112 टीम और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को दो एंबुलेंस की सहायत से तत्काल उपचार के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। थानाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.