फरीदाबाद, जनवरी 6 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। इन शीतकालीन अवकाश सरकारी स्कूलों के अध्यापक विद्यालय छोड़ चुके करीब चार हजार बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेंगे। सरकारी स्कूलों के अध्यापक शीतकालीन अवकाश के दौरान इन बच्चों का घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और उन्हें फिर से स्कूल में दाखिले के लिए प्रेरित करेंगे। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) से ड्रॉप आउट बच्चों की सूची तलब कर ली गई है। जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार सर्वे का उद्देश्य केवल आंकड़े जुटाना नहीं, बल्कि बच्चों के स्कूल छोड़ने के कारणों को समझना और उन्हें दूर करना भी है। प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर तक पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों पर विशेष फोकस रहेगा। शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि सर्वे के दौरान बच्चों की उम्र, कक्षा...