हजारीबाग, फरवरी 14 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि उत्पाद विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करतेवृदा, काटिपेटला, डोमापहाडी, में संचालित अवैध महुआ की चुलाई जा रही शराब की जलती भट्टी में छापामारी की।उत्पाद विभाग की कार्रवाई से शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में भट्टी के मालिक भठी छोड़कर भाग निकले। सभी आरोपियों पर सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।यह जानकारी उत्पाद अवर निरीक्षक सुमितेश कुमार ने दी। बताया कि उनके नेतृत्व में उत्पाद कर्मियों सहायक अवर निरीक्षक सैय्यद बसिरुद्दीन, अंटोनी बागे, एवं गृहरक्षक की टीम के साथ छापेमारी की गई। इस दौरान करीब 4000 किलो ग्राम फुलाया हुआ जावा महुआ एवं 200 लीटर तैयार शराब को घटना स्थल पर विनष्ट किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.