सीतामढ़ी, मार्च 31 -- सुरसंड। कलश स्थापना के साथ ही क्षेत्र में चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो गया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडे ने बताया कि सुरसंड थाना क्षेत्र के तीन स्थान व भिठ्ठा थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि भिठ्ठा थाना क्षेत्र के एक स्थान पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजन किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पंचायत सुरसंड के विद्यापति नगर स्थित बनारसी स्थान दुर्गा मंदिर से ढोल बाजे के साथ 501 कुंवारी कन्याओं द्वारा तथा सहनियापट्टी गांव में 1100 कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। सुरसंड में एक आकर्षक रथ पर मां दुर्गा की आकर्षक झांकी सजायी गयी थी। आचार्य पंडित विजय कांत झा के अनुसार उक्त मंदिर के संस्थापक कृष्णमोहन झा द्वारा तीन वर्ष पूर्व चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा व गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा की गयी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.