देहरादून, मार्च 15 -- डोईवाला ब्लॉक के करीब चार सौ प्राथमिक शिक्षकों ने इस बार होली नहीं मनाई। उनका मार्च माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। जिससे उनमे रोष है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रावत ने बताया कि अगर सोमवार तक वेतन नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के रायपुर, सहसपुर, चकराता,कालसी और विकासनगर ब्लॉकों में सभी शिक्षकों को वेतन मिल चुका है। लेकिन डोईवाला में अभी तक वेतन नहीं मिला। इससे पहले भी वेतन सहित अन्य देयको को लेकर डोईवाला में समस्या रही है। कभी वहां समय पर वेतन नहीं मिला है। त्योहारी सीजन में भी वेतन समय पर ना मिलने से करीब चार सौ परिवारों में होली ठीक से नहीं मन सकी। इसके अलावा बच्चों की फीस, बिल आदि सभी में दिक्कत हुई है। आर्थिक तंगी के चलते तमाम शिक्षक परेशान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.