जौनपुर, जनवरी 16 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। गांधी पार्क में गुरुवार को आयोजित वृहद शिविर में चार सौ लोगों का प्रधानमंत्री सड़क सुरक्षा बीमा किया गया। शिविर में एसबीआई ने 150 लोगों का और यूबीआई ने 250 लोगों का बीमा किया। बीमा का संपूर्ण प्रीमियम पूर्वांचल किसान संगठन द्वारा वहन किया जाएगा। आगे भी संगठन शिविर आयोजित कर लोगों का बीमा कराएगा। पूर्वांचल किसान संगठन ने एक हजार लोगों का बीमा कराने का लक्ष्य रखा है। शिविर में पूर्वांचल किसान संगठन के अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि किसी परिवार में कोई त्रासदी हो जाती है तो बीमा कंपनियों द्वारा दी जाने वाली राशि संबल का काम करती हैं। संगठन ने एक हजार लोगों का बीमा कराने का लक्ष्य रखा है। शिविर की अध्यक्षता ठाकुर प्रसाद पांडेय और संचालन मनीष सिंह ने किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रजापति, रामे...