मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इस साल विवाह के कुल 76 मुहूर्त हैं। अगले 4 फरवरी से लग्न मुहूर्त शुरू हो जाएगा। नए साल में 4 फरवरी से 14 मार्च तक 30 लग्न मुहूर्त हैं। 11 जुलाई के बाद वैवाहिक लग्न मुहूर्त नहीं है। फिर 19 नवंबर तक इंतजार करना होगा। 20 नवंबर से वैवाहिक लग्न आरंभ होगा, जो 10 दिसंबर 2026 तक रहेगा। पंडित प्रभात मिश्र ने हृषिकेश पांचांग का हवाला देते हुए बताया कि 15 मार्च से मीन राशि में सूर्य प्रवेश करेगा। उसके बाद खरमास आरंभ हो जाएगा। इस कारण मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे। फिर 20 अप्रैल से लग्न प्रारंभ होगा, जो 11 जुलाई तक चलेगा। लग्न को लेकर बाजार में चहल-पहल शुरू हो गई है। व्यवसायियों के अनुसार इसबार फरवरी से जुलाई तक लगातार 64 लग्न मुहूर्त होने से अच्छे कारोबार की उम्मीद है। सूतापट्टी थोक वस्त्र विक्...