पिथौरागढ़, फरवरी 22 -- पिथौरागढ़,संवाददाता। दिसंबर 2021 में बस्ते में एक व्यक्ति की हत्या मामले में फरार चल रहे पति-पत्नी को पुलिस ने बहराईच से गिरफ्तार किया है। कानूनी प्रक्रिया के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक 6 दिसंबर 2021 से बस्ते निवासी ओमप्रकाश गुमशुदा चल रहा था। 8 दिसंबर को धनौडा हरीश चन्द्र ने जाजरदेवल पुलिस को जानकारी दी कि सनराईज़ स्कूल बस्ते जाने वाली रास्ते में एक पुराने कमरे के भीतर शव पडा हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव की ओमप्रकाश के रुप में शिनाख्त की। ओमप्रकाश के गुप्तांगों को काट दिया गया था और आंख व शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी धारा 302 में मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस को विवेचना के दौरान हत्या में शामिल शाका उर्फ गुलनज़र,निवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.