प्रयागराज, जून 28 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। चार साल बाद इस बार फिर गंगा-यमुना जून महीने में कछारी इलाकों में रहने वालों को डरा रही हैं। इसके पहले गंगा-यमुना का जलस्तर जून 2021 में तेजी से बढ़ रहा था। फाफामऊ में शनिवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 76.48 मीटर और छतनाग में 71.21 मीटर दर्ज किया गया। नैनी में यमुना का जलस्तर 72.21 मीटर रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में (शुक्रवार सुबह आठ बजे से शनिवार सुबह आठ बजे तक) फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 20 सेमी, छतनाग में तीन सेमी बढ़ा। नैनी में यमुना के जलस्तर में 14 सेमी वृद्धि हुई। गंगा-यमुना का जलस्तर एकसाथ बढ़ने का असर संगम क्षेत्र में दिखाई पड़ने लगा है। पिछले कई दिन से तीर्थ पुरोहित अपनी चौकी और पूजन सामग्री पिछे खिसका रहे हैं। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों पर गौर करें तो 28 जून 2021 को फाफामऊ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.