गढ़वा, नवम्बर 20 -- केतार। थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न गांवों से आधा दर्जन वारंटियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार वारंटियों में थाना कांड संख्या 376/20 के खोन्हर गांव निवासी नामजद अभियुक्त चार सगे भाइयों बालम साव, शंभू साव, पात्रा साव व वंशीधर साव के अलावा थाना कांड संख्या 644/19 के नामजद अभियुक्त बक्शीपुर गांव निवासी डमक साव उर्फ आशीष साव और केतार गांव के हरिजन टोला निवासी थाना कांड संख्या 173/20 के नामजद आरोपी राम ध्यान राम शामिल हैं। थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने बताया कि उक्त आरोपियों पर कोर्ट से वारंट निर्गत था। विशेष अभियान चलाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...