देवघर, नवम्बर 27 -- चितरा । संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की पहल पर सोमवार को चितरा कोलियरी मुख्य वर्कशॉप के समीप केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई चार श्रम संहिता के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कानून की प्रतियां जलाकर सरकार के फैसले पर तीखी आपत्ति दर्ज की। सभा को संबोधित करते हुए यूनियन नेता पशुपति कोल, श्याम सुंदर तिवारी, रामदेव सिंह, बलदेव महतो, दिनेश महतो व षष्टी चरण महतो ने कहा कि नया श्रम कानून मजदूरों के हितों के विरुद्ध है। आरोप लगाया कि 29 श्रम कानूनों को मिलाकर 4 संहिताओं में बदलने से मजदूरों के अधिकार कमजोर होंगे। 8 घंटे के बजाय 12 घंटे की ड्यूटी का दबाव बढ़ेगा। महिला कर्मियों को रात की शिफ्ट में काम करने के लिए बाध्य किया जा सकता है। 300 से कम मजदूर वाली इकाईयों पर श्रम कानून लागू नहीं होंगे, जिससे बड़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.