रुद्रपुर, फरवरी 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले श्रमिक संगठनों ने मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताओं के खिलाफ 12 फरवरी को राष्ट्रीय आम हड़ताल का ऐलान किया है। मंगलवार को एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में मोर्चा अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने बताया कि सिडकुल की दर्जनभर यूनियनें हड़ताल पर रहेंगी, जिसका नोटिस प्रबंधन को दिया जा चुका है। इस दिन मजदूर और किसान सुबह 10 बजे गांधी पार्क में एकत्र होकर जनसभा करेंगे। साथ ही आशा वर्कर्स, महिला स्कीम वर्कर्स, बैंक और बीमा क्षेत्र की यूनियनें भी हड़ताल में शामिल रहेंगी। संयुक्त किसान मोर्चा ने भी हड़ताल को समर्थन देने की घोषणा की है। आरोप लगाया कि नई श्रम संहिताएं मजदूरों से कम वेतन में अधिक काम कराने का रास्ता खोलती हैं। ट्रेड यूनियन नेताओं ने कहा कि इन संहिताओं से हड़ताल, सामूहिक ...