देवघर, फरवरी 7 -- चितरा, प्रतिनिधि। आगामी 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के उद्देश्य से संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की ओर से चितरा कोलियरी स्थित मुख्य वर्कशॉप के समीप एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में कोयला कर्मियों ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए जेबीसीसीआई सदस्य सुजीत भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे चार श्रम कानून पूरी तरह मजदूर विरोधी हैं। इन कानूनों के लागू होने से मजदूरों के अधिकार समाप्त हो जाएंगे और उन्हें शोषण के दलदल में धकेल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि इन कानूनों को रोका नहीं गया, तो मजदूरों के काम के घंटे बढ़ाए जाएंगे, मनमाने ढंग से नौकरी से हटाया जाएगा और कंपनी का पूरा नियंत्रण निजी कंपनियों के हाथों सौंप दिया जाएगा। भट्टाचार्य ने कहा कि निजी कंपनियों में ...