धनबाद, जून 16 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज के ब्लड सेंटर ने बुधवार को चार जगहों पर रक्तदान शिविर लगाए। शिविर में ब्लड सेंटर को 86 यूनिट ब्लड मिले। जोड़ाफाक गुरुद्वारा के शिविर में 40 लोगों ने रक्तदान किया। सीआरपीएफ प्रधानकांता में 15 जवानों ने रक्तदान किया। इसके अलावा मारवाड़ी युवा मंच धनबाद उदय शाखा ने बैंक मोड़ चैंबर कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जहां 25 लोगों ने रक्तदान किया। मौके पर प्रभात सुरोलिया, प्रमोद गोयल, संदीप मुखर्जी, मनोज यादव, गोपाल भट्टाचार्य और सुनील चौधरी समेत शाखा अध्यक्ष गीतांशु मित्तल, सचिव रौनक सुरोलिया, कोषाध्यक्ष विशाल वर्मा आदि मौजूद थे। इसके अलावा माले ने जगजीवन नगर में रक्तदान शिविर आयोजित किया, जहां छह लोगों ने रक्तदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.