महाराजगंज, फरवरी 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिस मैचिंग वाले मतदाताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर एसडीएम नवीन प्रसाद ने बीएलओ का प्रशिक्षण चार शिफ्ट में आयोजित किया। 41 हजार से अधिक ऐसे मतदाताओं को तार्किक विसंगति नोटिस प्रशासन जारी कर रहा है, जिनके मतदाता सूची में पांच तरह की विसंगतियां मिल रही हैं। बीएलओ लेवल पर मतदाताओं की समस्याओं को समाधान को लेकर तैयारी पूरी की जा चुकी है। तार्किक विसंगति वाली नोटिस मिलने के बाद मतदाता सीधे अपने बीएलओ से संपर्क कर समाधान कर सकेंगे। बीएलओ नोटिस वाले मतदाताओं के सत्यापन दस्तावेजों को ऐप पर लोड कर समस्या को दूर करेंगे। तहसील प्रशासन ने अब तक कुल 83 हजार 843 मतदाताओं को चिन्हित कर रखा है । जिनकी मतदाता सूची में दस्तावेजों का पूर्ण ना होना या फिर विसंगतियां शामिल हैं। पहले चरण में 42 हजार 84 नो मै...