बागेश्वर, जुलाई 1 -- 30 जून से 31 जुलाई तक राजकीय इंटर कॉलेज तिलाड़ी से पीएम श्री स्कूल राइंका बदियाकोट में संबद्ध करने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे राजनीतिक लाभ देने के लिए किया कृत बताया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इसे निरस्त करने की मांग की है। मंगलवार को जिपं अध्यक्ष ऐठानी जिलाधिकारी आशीष भटगांई से मिले। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के चलते पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। एक राजनैतिक दल, व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचाने के लिए एक महीने के लिए चार शिक्षकों को बदियाकोट भेजा है। यह व्यवस्था चुनावी समय में करना आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने इस आदेश को तुरंत निरस्त करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.