उरई, नवम्बर 9 -- उरई। श्रम विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं का लाभ उन श्रमिकों को नहीं मिल पाएगा जिन्होंने चार साल से नवीनीकरण नहीं कराया है। ऐसे श्रमिकों के पंजीयन निष्क्रिय सूची में शामिल किए जाएंगे। ऐसे श्रमिकों को 15 नवंबर तक रिन्यूवल का समय दिया गया है। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें जन्म से लेकर मृत्यु तक विभिन्न योजनाओे से लाभांवित किए जाने की व्यवस्था की गई है। इसमें बच्चों की पढाई से लेकर दुघर्टना व मृत्यु होने पर भी सहायता मुहैया कराई जाती है। बोर्ड के अन्तर्गत ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिन्होने 04 वर्ष या उससे अधिक समय से नवीनीकरण नही कराया है उनको 15 नवंबर के बाद निष्क्रिय मान लिया जाएगा। निष्क्रिय सूची के श्रमिकों की गणना पंजीकृत निर्माण श्रमिकों में नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.