मैनपुरी, अप्रैल 12 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बालिका के साथ हैवानियत की गई। बालिका हम उम्र बच्चों के साथ खेल रही थी। जहां से उसे युवक बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे बालिका की हालत बिगड़ गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज किया गया और उसे जेल भेज दिया गया। हालत बिगड़ने के बाद बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार दोपहर बाद की है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चार वर्षीय बालिका गांव के ही बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी भूरे कश्यप के यहां रह रहा कानपुरी निवासी 25 वर्षीय कुलदीप कश्यप वहां पहुंच गया और बालिका को टॉफी दिलाने का बहाना बनाकर गांव के किनारे एक झोपड़ी में ले गया। जहां उसने बालिका के साथ हैवानियत की। र...