जमशेदपुर, मार्च 23 -- नई शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय स्नातक कोर्स के लिए इंटर्नशिप अनिवार्य है। इसके बिना विद्यार्थियों को पांचवे सेमेस्टर से प्रमोट नहीं किया जाएगा। जो पांचवे सेमेस्टर की परीक्षा से पहले इंटर्नशिप सर्टिफिकेट जमा नहीं कर सकेंगे, उन्हें छठे सेमेस्टर की परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी ने पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा से पहले नोटिस जारी कर छात्राओं को आगाह कर दिया है। विमेंस यूनिवर्सिटी की परीक्षा नियंत्रक डॉ. रमा सुब्रमण्यम के मुताबिक, जो प्रमाणपत्र जमा नहीं करेंगे, उनके पांचवे सेमेस्टर का परिणाम रोक दिया जाएगा। उन्हें छठे सेमेस्टर की परीक्षा नहीं देने दी जाएगी। दरअसल, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने ग्रेजुएट्स को नौकरी के काबिल बनाने के लिए स्नातक में इंटर्नशिप को अनिवार्य किया था। इंटर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.