बरेली, दिसम्बर 8 -- बरसेर/शिवपुरी। बारात घर में हर्ष फायरिंग में युवक की मौत के मामले में पिता ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। रविवार को शिवपुरी के अबरार की बेटी का निकाह था। सुभाषनगर के गांव सिठौरा से बारात आई थी। रामपुर के शाहबाद के गांव रघुनाथपुर का अरविंद यादव भी सिठौरा में रहने लगा था। बारात में वह भी आया हुआ था। मृतक के पिता निसार अहमद ने आरोप लगाया है कि बारात में रिजवान की पहले अरविंद यादव, तस्लीम, यासीन और राशिद से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, इसके बाद अरविंद ने तमंचा निकाल कर रिजवान के माथे पर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। रिजवान ब्रेकरी का काम करता था। एसपी साउथ डॉ. अंशिका वर्मा ने बत...