प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज। मजदूर संगठनों के राष्ट्रीय आह्वान पर हड़ताल में शामिल सफाई मजदूर एकता मंच के सदस्यों ने तेलियरगंज से सिविल लाइंस के पत्थर गिरजाघर तक पैदल मार्च किया। मार्च में शामिल सफाई मजदूर चार श्रम कोड वापस लेने, न्यूनतम मजदूरी 26000 लागू करो, सभी कर्मचारियों को परमानेंट करो, विकसित भारत ग्राम जी कानून वापस लेने और पुराने श्रम कानूनों की बहाली और मनरेगा को बहाल करने को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। पत्थर गिरजाघर में समग्र हड़ताली संगठनों के साथ सफाई मजदूर एकता मंच ने भी सभा की। मंच के अध्यक्ष बलराम पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के बड़े औद्योगिक घरानों के सामने समर्पण कर दिया है। सरकार श्रम हित कानूनों को समाप्त करना चाहती है। मनरेगा भी एक तरह से खत्म कर दिया गया है। सरकार ने अमेरिका के साथ समझौता कर किसानों को भी दां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.