काशीपुर, फरवरी 12 -- काशीपुर संवाददाता। चार लेबर कोड कानून के विरोध में अलग-अलग मजदूर संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया। संगठन के लोगों ने चारों कानूनों के पुतले का दहन किया। गुरुवार को पंत पार्क में इंकलाबी मजदूर केंद्र, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, प्रगतिशील भोजन माता संगठन, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के कार्यकर्ता कार्यकर्ता एकत्र हुए। जहां उन्होंने चार लेबर कोड कानून के विरोध में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चारों लेबर कोड वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से की है। इस दौरान इंकलाबी मजदूर केंद्र के सुरेश ने कहा कि आज की देशव्यापी हड़ताल मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए चार लेबर कोड के विरोध में की गई है। यह लेबर कोड मजदूर की गुलामी के दस्तावेज हैं और मजदूरों द्वारा लंबे समय से हासिल श्रम अधिकारों को खत्म करने की साजिश है। कहा कि चार लेबर कोड का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.