गोपालगंज, दिसम्बर 27 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोपालगंज स्थित विष्णु शुगर मिल्स लिमिटेड के मुख्य गेट पर शनिवार को गोपालगंज शुगर लेबर यूनियन (इंटक) की बैठक पूर्व पार्षद सह मजदूर नेता ताहिर हुसैन के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में यूनियन पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों चीनी मिल मजदूर शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए चार लेबर कोड मजदूर विरोधी हैं। पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। जिससे मजदूरों के अधिकार कमजोर होंगे और उन्हें न्याय मिलना कठिन हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को नई दिल्ली में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की बैठक इंटक के नेतृत्व में हुई थी। जिसमें फरवरी 2026 में चार लेबर कोड के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन चलाने का निर्णय लिय...