भागलपुर, फरवरी 6 -- केंद्र सरकार द्वारा चार लेबर कोड लागू किए जाने के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 12 फरवरी को अखिल भारतीय हड़ताल के समर्थन में एनटीपीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन (इफ्टू) ने गुरुवार को एनटीपीसी परियोजना कहलगांव के भदेर गेट पर दोपहर तीन बजे विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन के महासचिव प्रदीप दास ने कहा कि चार लेबर कोड मजदूरों के हितों पर सीधा हमला हैं। पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर पूंजीपतियों के पक्ष में नए कानून लाए गए हैं, जिससे मजदूरों की स्थिति और बदतर होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कोड्स के तहत आठ घंटे के बजाय 12 घंटे काम कराया जाएगा, कार्यस्थल पर असुरक्षा बढ़ेगी और 60 वर्ष तक काम की गारंटी समाप्त हो जाएगी। उन्होंने स्थानीय मुद्दों पर एनटीपीसी प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मजदूरों से हर छह महीने में...